ICICI Bank बन रहा बाज़ार की नई पसंद, HDFC Bank पर बढ़ा खतरा ?
एचडीएफसी बैंक का शेयर इस साल 22% टूटा है, जबकि आईसीआईसीआई बैंक बढ़त में है. जानिए मार्जिन, रिटेल लोन और मर्जर के असर पर ब्रोकरेज क्या कह रहे हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मर्जर के बाद फंडिंग लागत ऊंची रहने से एचडीएफसी बैंक दबाव में
बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.4% रहा, जो प्रतिद्वंद्वी से कम
रिटेल लोन ग्रोथ 7.2% पर अटकी, जबकि आईसीआईसीआई में बेहतर रफ्तार
कभी प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर का बेंचमार्क माना जाने वाला HDFC Bank इस साल शेयर बाजार में अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी ICICI Bank से पिछड़ता नजर आ रहा है। जहां HDFC Bank का शेयर 2026 में अब तक करीब 22% टूट चुका है, वहीं ICICI Bank का शेयर करीब 9% की बढ़त दर्ज कर चुका है। इस दौरान HDFC Bank का मार्केट कैप भी करीब 5 लाख करोड़ रुपये घट गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर HDFC Bank और ICICI Bank के बीच ऐसा क्या बदल गया कि कई बड़े ब्रोकरेज अब ICICI Bank को बेहतर विकल्प मान रहे हैं?
