Stock Scan: IPO के बाद 69% चढ़ा Hero Motors, शुक्रवार को भी लगा अपर सर्किट, क्यों भाग रहा स्टॉक?
हीरो मोटर्स का शेयर लिस्टिंग के बाद तेज भागा है, लेकिन असली सवाल कमाई, मार्जिन, नकदी और ऊंची वैल्यूएशन को लेकर है. यहां पूरी तस्वीर समझें.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कंपनी Hero Motocorp से अलग, B2B ऑटो पार्ट्स कारोबार करती है
पावरट्रेन, गियर, ट्रांसमिशन और ईवी सिस्टम कंपनी की मुख्य पेशकश हैं
BMW और Ducati जैसे ग्राहक कंपनी की वैश्विक पहुंच दिखाते हैं
Hero Motors का शेयर बाजार में लिस्ट होने के सिर्फ दो कारोबारी सत्रों में ही करीब 69% ऊपर पहुंच गया है. ₹84 के IPO price के मुकाबले शेयर 25 सितंबर को ₹141.85 तक पहुंचा और दिन में 20% का Upper Circuit भी लगा. कंपनी के शेयरों में 24 सितंबर को करीब ₹281 करोड़ का बड़ा block deal भी हुआ, जिसमें करीब 2.4 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ.
