Stock Scan : रिकॉर्ड ऑर्डर बुक, 120% बढ़ी आय... HFCL पर क्यों लगा विदेशी निवेशकों का दांव?, 75% अपसाइड की उम्मीद

एचएफसीएल में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है. मजबूत तिमाही नतीजे, बड़ी ऑर्डर बुक और एआई, 5जी पर दांव ने इस शेयर को फोकस में ला दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

FIIs की हिस्सेदारी 7.1% से बढ़कर 15.7% हुई

6 महीने में 220% का शानदार रिटर्न

ब्रोकरेज की Buy रेटिंग, 75% तक तेजी की संभावना

विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से अरबों डॉलर निकाल रहे हैं, लेकिन इसी दौर में HFCL ऐसा शेयर बनकर उभरा है जिसमें उनकी हिस्सेदारी बहुत तेजी से बढ़ी है. मार्च तिमाही में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 7.1 फीसदी थी, जो जून तिमाही में बढ़कर 15.7 फीसदी हो गई. यानी सिर्फ तीन महीने में ये हिस्सेदारी दोगुनी से भी ज्यादा हो गई.