चीन के एक कदम ने बदला दुनिया का ग्लोबल गेम! जानें अब स्विट्जरलैंड छोड़ हांगकांग में क्यों पहुंच रहे अमीर लोग?
दुनिया की आर्थिक ताकत तेजी से एशिया की ओर शिफ्ट हो रही है. चीन की रिकॉर्ड गोल्ड खरीदारी और निवेशकों के बढ़ते भरोसे ने हांगकांग को दुनिया का सबसे बड़ा वेल्थ हब बना दिया है. इस बदलाव ने स्विट्जरलैंड की वर्षों पुरानी बादशाहत खत्म कर दी है और अब भारत पर भी सबकी नजरें टिक गई हैं.
ADVERTISEMENT

हांगकांग ने छीन लिया स्विट्जरलैंड का ताज
दुनिया की आर्थिक ताकत तेजी से बदल रही है. एक वक्त था जब स्विट्जरलैंड को दुनिया का सबसे बड़ा वेल्थ हब माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. हांगकांग तेजी से दुनिया का नया गोल्ड और निवेश केंद्र बनता जा रहा है. चीन से आने वाला पैसा, बढ़ती गोल्ड खरीदारी और एशिया की मजबूत होती अर्थव्यवस्था ने हांगकांग को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. अब सवाल ये है कि आखिर हांगकांग इतना मजबूत कैसे हो रहा है? चीन इसमें क्या भूमिका निभा रहा है? और इसका असर भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ सकता है? आज सोना-चांदी के इस शो में हम इन्हीं सब सवालों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.