बैंक ग्राहकों की जेब कैसे कर रहा खाली, AAP सांसद राघव चड्‌ढा ने बताया डेटा जो उड़ा देंगे होश!

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने बैंकिंग बिल 2024 पर बोलते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बैंकिंग व्यवस्था से लोगों का विश्वास कमजोर रहो रहा है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
राघव चड्‌ढा की फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
Google CTA

सर्व साधारण आदमी को बैंकों पर खूब भरोसा होता है. वे अपना धन बैंकों में जमा कर चैन की सांस लेते हैं. कर्ज लेना तो बैंक के दरवाजे खटखटाते हैं. उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद होती है कि जमा पैसे को बैंक बढ़ाता है और सुरक्षित रखने के साथ उसमें बढ़ोत्तरी करके देता है. हालांकि बैंकों के हिडेन चार्जेज कब आम लोगों की जेब काट लेता है ये पता ही नहीं चलता है. इसपर न्यूज तक के खास सीरीज पर्सनल फाइनेंस में हमने विस्तार से बताया था. अब ये मामला संसद में भी गूंजा है.