गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा, बने भारत के सबसे अमीर शख्स, ₹9.22 लाख करोड़ की संपत्ति

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में गौतम अडानी परिवार पहले नंबर पर पहुंचा है. मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर हैं. जानें टॉप 10 अमीरों की पूरी सूची और संपत्ति का अंतर देखें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

नई सूची में शीर्ष दो स्थानों पर बड़ा बदलाव देखने को मिला

दोनों परिवारों की अनुमानित संपत्ति के बीच करीब 59000 करोड़ का अंतर

लक्ष्मी मित्तल साइरस पूनावाला और रोशनी नादर शीर्ष पांच में

Hurun India Rich List 2026: भारत के सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट सामने आ गई है। इस बार देश के सबसे अमीर कारोबारी के तौर पर गौतम अडानी और उनका परिवार पहले नंबर पर है। अडानी परिवार की कुल संपत्ति ₹9.22 लाख करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार ₹8.63 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है।