Hurun India Women Leaders List 2026: भारत की बेटियां लिख रहीं सफलता की नई कहानी, 84% महिला लीडर्स ने अपने दम पर बनाया मुकाम

कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026 में 117 में से 98 महिलाएं अपनी मेहनत से आगे बढ़ीं. जानिए मुंबई, स्टार्टअप और नई इकॉनमी में किसने बनाई बड़ी पहचान.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

117 में से 98 महिलाएं सेल्फ-मेड, विरासत से आगे निकली मेहनत की ताकत

39 लाख करोड़ रुपये वैल्यू वाले संस्थानों का नेतृत्व कर रही हैं सूची में शामिल महिलाएं

मुंबई महिला लीडर्स का सबसे बड़ा केंद्र, AI और EV जैसे नए सेक्टरों में बढ़ी भागीदारी

भारत में सफल महिला लीडर्स की तस्वीर तेजी से बदल रही है. अब सिर्फ कारोबारी परिवारों से आने वाली महिलाएं ही शीर्ष पर नहीं हैं, बल्कि अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं की संख्या कहीं ज्यादा हो गई है. Candere Hurun India Women Leaders List 2026 के मुताबिक, इस साल सूची में शामिल 117 महिलाओं में से 98 महिलाएं सेल्फ-मेड हैं. यानी उन्होंने अपनी मेहनत, हुनर और नेतृत्व के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. वहीं, सिर्फ 19 महिलाओं को कारोबार या नेतृत्व की जिम्मेदारी विरासत में मिली है. इसका मतलब है कि सेल्फ-मेड महिला लीडर्स की संख्या विरासत में नेतृत्व पाने वाली महिलाओं से पांच गुना से भी ज्यादा है.