मोबाइल से कार होगी कंट्रोल, हादसे में भी मिलेगी मदद, Hyundai का कनेक्टेड कारों को लेकर बड़ा प्लान

हुंडई ने 2027 तक भारत में 10 लाख कनेक्टेड कार बिक्री का लक्ष्य रखा है. ब्लूलिंक के 70 से ज्यादा फीचर, नई ईवी एसयूवी और ओटीए अपडेट से कंपनी बड़ा दांव खेल रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

ब्लूलिंक में 70 से ज्यादा सेफ्टी, सिक्योरिटी और सुविधा फीचर मिलते हैं

ब्लूलिंक पांच भाषाओं में 450 से ज्यादा एआई वॉइस कमांड संभालता है

2019 से पोर्टफोलियो में कनेक्टेड गाड़ियों की हिस्सेदारी पांच गुना बढ़ी

हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में कनेक्टेड कारों को लेकर बड़ा लक्ष्य तय किया है. कंपनी के मुताबिक, देश की सड़कों पर अब तक 8 लाख से ज्यादा हुंडई कनेक्टेड कारें दौड़ रही हैं. कंपनी का लक्ष्य अब 2027 तक 10 लाख और 2030 तक 20 लाख कनेक्टेड कारें बेचने का है.कंपनी का कहना है कि भारतीय ग्राहकों के बीच कनेक्टेड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. यही वजह है कि हुंडई अपनी आने वाली कारों में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को और ज्यादा बढ़ावा दे रही है.