Hyundai India Q1 Results: Hyundai को बड़ा झटका! Q1 में मुनाफा 35% गिरा, कंपनी ने क्या कहा ?

Hyundai India का जून तिमाही मुनाफा उत्पादन रुकावट और कमजोर निर्यात से गिरा. फिर भी कंपनी को Q2 से रिकवरी, बेहतर मांग और नए मॉडल्स से सुधार की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

सप्लायर प्लांट में आग से 13,900 गाड़ियों का उत्पादन प्रभावित हुआ

पश्चिम एशिया तनाव के बीच कंपनी का निर्यात 19.6% घट गया

जून तिमाही में घरेलू बिक्री 5.4% बढ़कर 1,39,374 यूनिट्स रही

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai Motor India Limited के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. कंपनी के मुनाफे में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 35% कम हो गया.