ICICI Bank के शानदार तिमाही नतीजे, शेयर उछला, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और आ सकती है तेजी

आईसीआईसीआई बैंक के जून तिमाही नतीजे मजबूत रहे. मुनाफा, ब्याज आय और कर्ज बढ़ा, जबकि खराब कर्ज घटा. जानें शेयर पर अब ब्रोकरेज कितनी तेजी देख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

मुख्य कामकाजी मुनाफा 15.6 फीसदी बढ़कर 20,235 करोड़ रुपये पहुंचा

फीस से आय 23.5 फीसदी बढ़ी, ग्राहकों का आधार मजबूत रहा

कुल कर्ज 19.6 फीसदी बढ़ा, ग्रामीण कारोबार में सबसे तेज रफ्तार

ICICI Bank के शेयर सोमवार को अच्छी खरीदारी देखने को मिली. लेकिन शेयर ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया. खबर लिखे जाने तक शेयर 1 फीसदी की तेज़ी के साथ 1457 रुपये पर कामकाज कर रहा था. जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद शेयर में यह तेजी आई. बैंक का मुनाफा और शुद्ध ब्याज आय दोहरे अंक में बढ़ी है, जबकि कर्ज बढ़ोतरी और खराब कर्ज की स्थिति में भी सुधार दिखा है.