IDBI Bank में 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, Fairfax के साथ ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की मंजूरी

केंद्र सरकार ने IDBI Bank में 60.72 फीसदी हिस्सेदारी Fairfax Financial Holdings से जुड़ी कंपनी 10955230 Canada Inc. को करीब 52,878 करोड़ रुपये में बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस सौदे में सरकार की 30.48 फीसदी और LIC की 30.24 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है. Fairfax ने 81 रुपये प्रति शेयर की बोली लगाई थी. सौदे को पूरा करने के लिए RBI समेत जरूरी नियामकीय मंजूरियां अहम होंगी. जानिए इस डील से IDBI Bank, LIC और सरकार पर क्या असर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

IDBI Bank Stake Sale: केंद्र सरकार ने IDBI Bank में अपनी और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी Fairfax Financial Holdings से जुड़ी कंपनी 10955230 Canada Inc. को बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस सौदे की कुल कीमत करीब 52,878 करोड़ रुपये है. सरकार के इस फैसले से बैंक के प्रबंधन का नियंत्रण निजी क्षेत्र को सौंपने की लंबे समय से चल रही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.