कर्ज लेकर हैं परेशान तो फटाफट फॉलो करें कर्जमुक्त होने के ये टिप्स, टेंशन हो जाएगी दूर

Personal Finance Tips : हम एक बेहतर फानेंशियल प्लानिंग बताने जा रहे हैं. इस प्लानिंग पर डिसीप्लीनरी वे में चलकर मोहन एक समय बाद कर्ज से मुक्त हो सकते हैं. इसके लिए मोहन को एक व्यवस्थित रणनीति अपनानी होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

अक्सर कर्ज लेते समय लोग ये सोचते हैं कि ठीक है चुका देंगे. कब वे खर्च के दबाव में दबते चले जाते हैं, उन्हें पता भी नहीं चल पाता. कर्ज चुकाने के लिए दूसरे कर्ज लेने पड़ते हैं और लगातार आर्थिक दबाव में सही फैसले नहीं ले पाते हैं. ऐसा ही हाल मोहन (काल्पनिक) का भी है. मोहन एक निजी कंपनी में काम करते हैं. उनकी मासिक सैलरी टेक होम 80,000 रुपए है. उन्होंने बैंक से 5 लाख का कर्ज लिया है. वहीं दोस्तों और रिश्तेदारों से 5 लाख का कर्ज ले चुके हैं जिसे चुका नहीं पा रहे हैं. मोहन कर्ज से परेशान हैं और सटीक फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं कर पा रहे हैं.