Delhi Congestion Tax: दिल्ली के जाम में फंसे तो देना होगा टैक्स! जानिए इसकी पूरी डिटेल

Congestion Tax: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AAP सरकार राजधानी दिल्ली में कंजेशन टैक्स वसूलने की प्लानिंग कर रही है. ये टैक्स गाड़ी से दिल्ली आने वाले दूसरे शहर के लोगों से वसूला जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congestion Tax: आम आदमी महंगाई के साथ टैक्स के बोझ से भी परेशान है. देश में कई तरह के टैक्स आम आदमी को देने पड़ते हैं. अब लोगों पर एक नए तरह के टैक्स की मार भी पड़ने जा रही है. ये टैक्स है कंजेशन टैक्स. ये टैक्स भीड़ को कम करने के लिए लगाया जाएगा. असल में भारी भीड़ भाड़ के चलते ट्रैफिक जाम लग जाता है. इस जाम को कम करने के लिए ये कंजेशन टैक्स लगाने की तैयारी है. तो क्या है ये पूरा मामला आइए जानते हैं.