IMF vs Gold: सोने को लेकर IMF की बड़ी चेतावनी! क्या अब 'सुरक्षित निवेश' नहीं रहा सोना? समझें पूरा खेल

आईएमएफ की नई रिपोर्ट ने सोने को सुरक्षित रिजर्व मानने पर सवाल उठाए हैं. जानिए अफ्रीकी देश क्यों इसे डॉलर पर निर्भरता घटाने, भंडार मजबूत करने और आर्थिक आजादी के बड़े सहारे के रूप में देख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

सोने पर स्टोनएक्स की बड़ी रिपोर्ट
सोने पर स्टोनएक्स की बड़ी रिपोर्ट
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

गोल्ड में उतार चढ़ाव और बढ़ते खर्च बड़ा जोखिम

सोने से ब्याज जैसी नियमित कमाई नहीं मिलती, यही बड़ी चिंता है

घाना जैसे देश स्थानीय सोना खरीदकर विदेशी भंडार पर दबाव घटाते हैं

दुनियाभर में जब भी मंदी, युद्ध या आर्थिक संकट आता है, तो आंख बंद करके Gold को सबसे सुरक्षित ठिकाना (Safe Haven Asset) माना जाता है. लेकिन अब वैश्विक वित्तीय संस्था अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एक ऐसी रिपोर्ट जारी की है, जिसने पूरी दुनिया के केंद्रीय बैंकों और सोने के प्रेमियों को चौंका दिया है.IMF का कहना है कि केंद्रीय बैंकों को सोने को 'सुरक्षित' मानना बंद करना चाहिए और इसे एक 'हाई-रिस्क' (उच्च जोखिम वाले) एसेट की कैटेगरी में डालना चाहिए.