FPI की बिकवाली के बीच NSE-BSE का बड़ा दांव! लॉन्च हुए दो नए इंडेक्स, क्या लौटेगा विदेशी पैसा?
विदेशी निवेशकों की तेज निकासी के बीच बीएसई और एनएसई ने दो अहिंसा इंडेक्स शुरू किए हैं. रिपोर्ट में निफ्टी500 अहिंसा का तरीका और रिटर्न भी ज्यादा मजबूत दिखा है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जून 2026 तक FPIs की 2.3 लाख करोड़ की बिकवाली
FPI की बिकवाली के बीच नए नैतिक निवेश इंडेक्स लॉन्च
Nifty500 Ahimsa Index का बेहतर प्रदर्शन
विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है. ऐसे समय में NSE और BSE ने शेयर बाजार में दो नए इंडेक्स लॉन्च किए हैं. इनका मकसद सिर्फ अच्छा रिटर्न देना नहीं, बल्कि ऐसी कंपनियों को बढ़ावा देना है जो अपने कारोबार में नैतिकता और जिम्मेदारी का पालन करती हैं.
