India-Australia Big Deal : भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, ऊर्जा और निवेश साझेदारी को दी नई रफ्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स और निवेश पर कई बड़े कदम उठाए हैं. जानिए मोदी ने कारोबार, निवेश और सीईसीए पर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और ऊर्जा साझेदारी मजबूत

PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता दिया

भारत को यूरेनियम, गैस, कोयला और डीजल आपूर्ति में सहारा मिलेगा

AI, सेमीकंडक्टर और क्रिटिकल मिनरल्स पर बढ़ेगा सहयोग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले सामने आए हैं. दोनों देशों ने रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, साइबर टेक्नोलॉजी और व्यापार जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को भारत में निवेश बढ़ाने का न्योता दिया और दोनों देशों के बीच प्रस्तावित Comprehensive Economic Cooperation Agreement यानी CECA को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत पर जोर दिया.