अमेरिका-चीन के टकराव के बीच दुनिया का नया 'महा-कनेक्टर' बनेगा भारत! आनंद महिंद्रा ने समझाया 'मंथन 2.0' का पूरा गणित

आनंद महिंद्रा ने कहा, बदलती दुनिया में भारत सप्लाई चेन, कारोबार और निवेश को जोड़ने वाला भरोसेमंद देश बन सकता है. जानिए इसके पीछे की बड़ी सोच और मौका.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

आनंद महिंद्रा ने वैश्विक अनिश्चितता को मंथन 2.0 का दौर बताया

उनके मुताबिक संकट अब अपवाद नहीं, बल्कि नई सामान्य स्थिति हैं

कई कंपनियां चीन पर निर्भरता घटाकर नए निवेश ठिकाने तलाश रही हैं

दुनिया की राजनीति और कारोबार तेजी से बदल रहे हैं. अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती खींचतान, युद्ध, व्यापारिक टकराव और सप्लाई चेन पर दबाव के बीच अब यह सवाल अहम हो गया है कि भारत की भूमिका क्या होगी. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का कहना है कि आने वाले समय में भारत दुनिया को जोड़ने वाला भरोसेमंद देश बन सकता है.