भारत के इंजीनियरिंग निर्यात ने भरी उड़ान, जून में 21% बढ़ा एक्सपोर्ट, ओमान को सप्लाई 5 गुना से ज्यादा हुई

जून 2026 में भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 21 प्रतिशत बढ़कर 11.48 अरब डॉलर पहुंचा. अमेरिका सबसे बड़ा बाजार रहा, जबकि ओमान और चीन में इस महीने जोरदार बढ़त दर्ज हुई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

भारत के इंजीनियरिंग सामान की दुनिया में बढ़ी मांग

जून तिमाही में इंजीनियरिंग निर्यात 21 प्रतिशत बढ़ा

ओमान को निर्यात 420% बढ़ा, FTA का फायदा मिला

भारत के इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में जून 2026 के दौरान शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है. मजबूत वैश्विक मांग की बदौलत जून में इंजीनियरिंग निर्यात 21% बढ़कर 11.48 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 9.51 अरब डॉलर था. अमेरिका, जर्मनी, चीन, सिंगापुर और ओमान जैसे देशों से बढ़ती मांग ने भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात को मजबूती दी है.