India's First Hydrogen Train: 17 जुलाई को दौड़ेगी भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से होगी शुरुआत
भारतीय रेलवे 17 जुलाई को जींद से देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करेगा. जानिए इसकी सीटें, रफ्तार, तकनीक और यह स्वच्छ सफर के लिए क्यों अहम है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
यह ट्रेन हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज योजना के तहत तैयार की गई
इसका मकसद ग्रामीण और हेरिटेज रूट्स पर डीजल निर्भरता घटाना
दस कोच वाली इस ट्रेन में 682 सीटें उपलब्ध होंगी
भारतीय रेलवे 17 जुलाई को अपने इतिहास का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसे भारतीय रेलवे की स्वच्छ, हरित और जीरो-एमिशन परिवहन की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
