Forex Reserves: 4 हफ्तों में $51 अरब घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, RBI के खजाने में क्यों आई बड़ी गिरावट ?

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार चार हफ्तों में 51.10 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर रह गया. जानिए FCA, गोल्ड रिजर्व, महंगे कच्चे तेल और रुपये पर दबाव का कितना असर पड़ा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

4 हफ्तों में Forex Reserve $51 अरब घटा

FCA में $10.66 अरब, गोल्ड वैल्यू $2.29 अरब घटी

RBI के पास 11 महीने के आयात के बराबर रिजर्व

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर 2026 को खत्म हुए सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 12.75 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले के हफ्ते में भी इसमें 18.34 अरब डॉलर की भारी कमी आई थी. इस तरह सिर्फ चार हफ्तों में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार से 51.10 अरब डॉलर कम हो चुके हैं.