Gold Price : सोने के भंडार में लग गई सेंध,भारत को लगा बड़ा झटका!
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.654 अरब डॉलर की कमी दर्ज हुई है. वजह सोने की कीमत गिरना है, मात्रा घटना नहीं. जानिए इसका असर और आगे क्या हो सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
भारत के सोने के भंडार में गिरावट आई है
विदेशी मुद्रा भंडार में झटका लगा है
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले सप्ताह ५.६५४ अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद कुल भंडार ६६६.९३३ अरब डॉलर रह गया है. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी रही है, न कि भारत के पास रखा सोना कम होना. आसान शब्दों में कहें तो भारत ने सोना बेचा नहीं है और सोने की मात्रा भी कम नहीं हुई है. बाजार में सोने का भाव नीचे आने से उसके भंडार की कुल कीमत कम दिखी है, और इसी का असर विदेशी मुद्रा भंडार के कुल आंकड़े पर पड़ा है.
