Forex watch : मुंह के बल गिरा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, लगा बड़ा झटका
Foreign Exchange Reserves : आरबीआई के ताजा आंकड़ों में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर घटा. पढ़ें क्यों सोने की कीमत में आई कमी इस हफ्ते की गिरावट की सबसे बड़ी वजह बनी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है
पिछले हफ्ते भंडार में करीब 0.96 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) 26 जून 2026 को खत्म हुए सप्ताह में 5.65 अरब डॉलर घटकर 666.93 अरब डॉलर रह गया है. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों से सामने आई है. एक हफ्ते की यह गिरावट जरूर ध्यान खींचती है, लेकिन उपलब्ध आंकड़े यह भी बताते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण सोने (Gold) के भंडार की कीमत में आई कमी रही. ऐसे में इसे सीधे तौर पर डॉलर की भारी कमी या तुरंत बड़े खतरे के संकेत के रूप में नहीं देखा जा रहा है.
