भारत का Forex Reserve एक हफ्ते में 4.9 अरब डॉलर घटा, क्या RBI ने रुपये को संभालने के लिए बेचे डॉलर?
आरबीआई के ताजा आंकड़ों में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक हफ्ते में 4.92 अरब डॉलर घटा है. जानिए गोल्ड रिजर्व, एफसीए और रुपये पर दबाव का असर.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
11 सितंबर सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 780.78 अरब डॉलर पर आया
इससे पहले एक हफ्ता पहले रिजर्व रिकॉर्ड 785.71 अरब डॉलर तक पहुंचा
गोल्ड रिजर्व की डॉलर वैल्यू करीब 2.6 अरब डॉलर कम हुई
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार यानी Forex Reserves में एक हफ्ते के दौरान करीब 4.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 11 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 780.78 अरब डॉलर रह गया. इससे ठीक एक हफ्ते पहले यानी 4 सितंबर को यह रिकॉर्ड 785.71 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था.
