Forex Reserves: RBI की तिजोरी हुई और मजबूत, एक हफ्ते में $9.9 अरब बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 716.90 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. जानिए एफसीएनआर जमा, सोने और विदेशी मुद्रा संपत्तियों की बढ़त ने रिजर्व को कैसे मजबूत किया और आगे क्या संकेत हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
ताजा बढ़त के पीछे एफसीएनआर जमा योजना से आया बड़ा विदेशी प्रवाह
आरबीआई को विशेष स्वैप व्यवस्था के तहत 56.8 अरब डॉलर मिले
विदेशी मुद्रा संपत्तियां 7.2 अरब डॉलर बढ़ीं और सबसे बड़ा सहारा रहीं
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार मजबूत हो रहा है. Reserve Bank of India के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 14 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में देश का Foreign Exchange Reserve करीब 9.9 अरब डॉलर बढ़कर 716.90 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इससे पहले वाले सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में 14.1 अरब डॉलर की बड़ी बढ़त दर्ज की गई थी और यह 707 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था.
