India GDP Growth : भारत की इकोनॉमी ने पकड़ी रफ्तार. पहली तिमाही में 7.8% की ग्रोथ, अनुमान से काफी बेहतर रहा GDP
अप्रैल-जून 2026 में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही. घरेलू मांग, सरकारी खर्च, निर्माण और निर्यात ने रफ्तार दी, लेकिन महंगा कच्चा तेल आगे बड़ी चुनौती बन सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
यह आंकड़ा बाजार के करीब 7.1% अनुमान से साफ बेहतर रहा
पिछले साल की समान तिमाही में वृद्धि दर 6.9% रही थी
घरेलू मांग और लोगों की खपत ने अर्थव्यवस्था को मजबूत सहारा दिया
भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत बढ़त के साथ की है. अप्रैल से जून 2026 के दौरान देश की GDP ग्रोथ 7.8% रही. यह आंकड़ा अर्थशास्त्रियों के अनुमान से काफी बेहतर है. इससे संकेत मिलता है कि वैश्विक स्तर पर जारी चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.
