Gold Loan Boom: घर का सोना बन रहा नया ATM, JPMorgan ने बताया अगले 5 साल का बड़ा खेल
जेपी मॉर्गन के मुताबिक भारत में गोल्ड लोन तेजी से बढ़ रहा है. सस्ता कर्ज, बढ़ती सोने की कीमत और घरों में पड़ा सोना अब इस ट्रेंड को मजबूती दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
रिटेल कर्ज बांटने में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी
पर्सनल लोन के मुकाबले सोने पर ब्याज दर अक्सर कम रहती
कम आय वाले परिवारों का ज्यादा सोना अब भी बिना इस्तेमाल
भारत में सोना सिर्फ गहना, बचत या निवेश का साधन नहीं है. अब यही सोना जरूरत के समय पैसा जुटाने का जरिया भी बनता जा रहा है. घर में रखे Gold को गिरवी रखकर लोग Personal Loan और दूसरे महंगे कर्ज के बजाय Gold Loan लेना पसंद कर रहे हैं. इस बदलती Borrowing Habit पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म JPMorgan की भी नजर है.
