RBI की चेतावनी बेअसर! भारतीयों ने रिकॉर्ड स्तर पर लिया गोल्ड लोन, दो साल में दोगुना हुआ कर्ज

देश में सोना गिरवी रखकर कर्ज लेने का चलन तेजी से बढ़ा है. दाम चढ़ने से लोन रकम बढ़ी, लेकिन रिजर्व बैंक ने बैंकों के बढ़ते जोखिम पर चेताया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Gold Loan में 105% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

बकाया गोल्ड लोन ₹5.1 लाख करोड़ के पार

सोने की कीमत बढ़ने से लोन क्षमता बढ़ी

भारत में सोना निवेश या गहनों तक सीमित नहीं रह गया है, अब यह जरूरत पड़ने पर तुरंत फंड जुटाने का बड़ा जरिया भी बनता जा रहा है. यही वजह है कि रिजर्व बैंक (RBI) की लगातार चेतावनियों के बावजूद देश में गोल्ड लोन का बाजार रिकॉर्ड रफ्तार से बढ़ रहा है.RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मई 2026 तक सोने के गहने गिरवी रखकर लिए गए कर्ज में सालाना आधार पर 105 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस दौरान बैंकों के दिए गए बकाया गोल्ड लोन का आकार बढ़कर करीब 5.1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया.