Gold Silver Price Update: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद भारी डिस्काउंट में मिल रहा सोना, आखिर क्या है इसके पीछे खेल?
Gold Silver Rate Today देश में सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद जहां गोल्ड महंगा होना चाहिए था, वहीं बाजार में उल्टा खेल शुरू हो गया. ज्वेलर्स भारी डिस्काउंट पर सोना बेचने को मजबूर हैं, लेकिन ग्राहक फिर भी खरीदारी नहीं कर रहे. पीएम मोदी की एक अपील और सरकार की नई नीति ने पूरे गोल्ड मार्केट को हिलाकर रख दिया है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: इकोनॉमिक्स का एक बुनियादी नियम है कि जिस चीज पर टैक्स बढ़ता है, वो महंगी हो जाती है. लेकिन इस समय भारत के गोल्ड मार्केट ने इकोनॉमिक्स की इस स्थापित थ्योरी को कूड़ेदान में फेंक दिया है. देश के सराफा बाजार में इन दिनों एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला खेल चल रहा है. केंद्र सरकार की एक चाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील ने पूरे गोल्ड मार्केट का समीकरण बदल कर रख दिया है. आलम यह है कि सोने की डिमांड में इतनी बड़ी गिरावट आई है कि लोग भारी डिस्काउंट पर मिल रहा सोना भी खरीदने से बच रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर भारतीय गोल्ड मार्केट में इस समय क्या चल रहा है.