LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं, बस ID दिखाओ और...सरकार ने निकाला नया रास्ता

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है. LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. इस बीच सरकार ने राहत देते हुए 5 किलो के छोटे सिलेंडर की सप्लाई बढ़ा दी है, जिसे बिना एड्रेस प्रूफ के भी आसानी से खरीदा जा सकता है.

ADVERTISEMENT

LPG cylinder Update
LPG cylinder Update
google news

LPG cylinder Update: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब रसोई तक भी पहुंचने लगा है. इन दोनों देशों के बीच जारी इस युद्ध को अब पांच हफ्ते हो चुके हैं. इसके कारण तेल और गैस की सप्लाई को लेकर भारत सहित कई देशों में ईंधन का संकट खड़ा हो गया है. हालांकि, भारत सरकार का कहना है कि भारत के पास पर्याप्त स्टॉक है और इसे लेकर पैनिक बायिंग की जरूरत नहीं है. लेकन इसके उलट आए दिन LPG सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगी नजर आ रही हैं.