श्रीलंका-वियतनाम भारत से आगे! आखिर कैसे? भारत क्यों रह गया पीछे? हर्ष गोयनका ने बताई वजह
हर्ष गोयनका ने प्रति व्यक्ति आय पर चिंता जताई है. भारत की आय 2813 डॉलर है. जानिए बड़ी आबादी, रोजगार, निवेश और डिजिटल ताकत इस तस्वीर को कैसे बदल सकते हैं.
ADVERTISEMENT

हर्ष गोयनका ने जताई चिंता
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
विश्व बैंक प्रति व्यक्ति आय से देशों की श्रेणी तय करता है
अपर मिडिल आय श्रेणी की सीमा करीब 4000 डॉलर मानी जाती है
भारी आबादी से कुल कमाई का औसत प्रति व्यक्ति कम दिखता है
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में वह अब भी कई एशियाई देशों से पीछे है. इसी बात पर आरपीजी समूह के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि यह दुख की बात है.
