महंगाई ने फिर बढ़ाई टेंशन, 5.54% पर पहुंची खुदरा महंगाई दर ! प्याज के दाम ने निकाले आंसू ?
सितंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% पर पहुंची. खाद्य महंगाई 7.74% रही और प्याज की महंगाई दर 108.09% तक पहुंच गई. जानें गांवों और शहरों में महंगाई का हाल.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
खुदरा महंगाई बढ़कर 5.54% पर पहुंची, जो अगस्त में 4.83% थी
खाद्य महंगाई 7.74% पर पहुंची, जबकि प्याज की महंगाई दर 108% से ऊपर रही
ग्रामीण इलाकों में महंगाई ज्यादा रही, जहां दर बढ़कर 6.08% हो गई
महंगाई का दबाव शहरों के मुकाबले गांवों में ज्यादा देखने को मिला. सितंबर में ग्रामीण खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.08% हो गई, जबकि अगस्त में यह 5.24% थी. शहरी इलाकों में भी महंगाई 4.31% से बढ़कर 4.88% पर पहुंच गई.
