India Russian Oil Import: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच रूस से रिकॉर्ड तेल खरीद रहा भारत, जून में आयात 34% बढ़ा

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने जून 2026 में रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल खरीदा. आयात 34 फीसदी बढ़ा और जामनगर, पारादीप समेत बड़ी रिफाइनरियों में सप्लाई तेज हुई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

भारत के रूसी ईंधन आयात में तेल की हिस्सेदारी 83 फीसदी रही

रूस से खरीद का मूल्य जून में 4.5 अरब यूरो दर्ज हुआ

कुल कच्चे तेल आयात में महीने दर महीने 5.4 फीसदी बढ़ोतरी हुई

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच दुनिया के कई देश अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बनी अनिश्चितता ने कच्चे तेल की सप्लाई और कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है. ऐसे माहौल में भारत ने अपने तेल आयात को लेकर अपनाई गई रणनीति को जारी रखा है. जून 2026 के आंकड़े बताते हैं कि भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर कच्चे तेल की खरीद की है. मई के मुकाबले जून में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात 34 फीसदी बढ़ा. यह संकेत देता है कि वैश्विक हालात चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर लगातार भरोसा बनाए हुए है.