Smartphone Export: स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड तेजी, लेकिन आगे क्यों मुश्किल हो सकती है रफ्तार? जानिए पूरी तस्वीर
भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट जून तिमाही में 9.8 अरब डॉलर पर पहुंचा. जानिए अमेरिका की मांग, ऐपल की भूमिका और महंगे पार्ट्स के बीच आगे रफ्तार क्यों अटक सकती है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जून तिमाही में कुल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात बढ़कर 15.2 अरब डॉलर पहुंचा
देश के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी करीब 64.8% रही
अमेरिका को होने वाली शिपमेंट में ऐपल की भूमिका सबसे अहम रही
जून तिमाही में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड
Smart phone Export: भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में देश से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% की बढ़ोतरी के साथ 9.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया. यह पहली तिमाही के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा स्मार्टफोन एक्सपोर्ट है. पिछले साल इसी अवधि में भारत से करीब 8 अरब डॉलर के स्मार्टफोन विदेश भेजे गए थे. इससे साफ है कि भारत ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग मैप पर लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है.
