महंगी चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला! इथेनॉल बनाने के लिए गन्ने का रस और शीरा रोकने की तैयारी, पूरी डिटेल
भारत में गन्ने से सिर्फ चीनी ही नहीं बनती. गन्ने से एथनॉल भी बनाया जाता है. पिछले कुछ सालों में सरकार ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने का लक्ष्य बढ़ाया है. इसी वजह से चीनी मिलों को गन्ने के रस, सिरप और अलग-अलग तरह के शीरे से एथनॉल बनाने की अनुमति दी गई. इसका फायदा यह हुआ कि देश में एथनॉल का उत्पादन बढ़ा और पेट्रोल में एथनॉल मिलाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
चीनी की कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा रखी है
देश में चीनी का उत्पादन और कम हो सकता है
सरकार चीनी की सप्लाई बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है
चीनी की कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा रखी है. बाजार में चीनी पहले के मुकाबले महंगी है और अब सरकार को डर है कि आने वाले सीजन में देश में चीनी का उत्पादन और कम हो सकता है. वजह है बारिश की कमी. खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे बड़े गन्ना उत्पादक राज्यों में मानसून की बारिश सामान्य से कम रही है.
