अमेरिका भारत पर ठोकेगा 100% Tariff, Senate में बिल हुआ पास !

अमेरिकी सीनेट के बिल ने भारत की रूस से तेल खरीद पर दबाव बढ़ाया है. अगर यह कानून बना तो ट्रंप 100 फीसदी तक टैरिफ लगा सकते हैं, जिससे भारत-अमेरिका व्यापार पर असर पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अमेरिकी सीनेट ने बिल को 86-11 वोट से मंजूरी दी

कानून बनने से पहले प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रपति की मंजूरी बाकी है

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने रूस से 47.8 अरब डॉलर तेल खरीदा

अमेरिका से भारत के लिए एक बार फिर टैरिफ का खतरा सामने आया है. इस बार मामला सीधे रूस से भारत की तेल खरीद से जुड़ा है. अमेरिकी सीनेट ने ऐसा बिल पास किया है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की ताकत मिल सकती है. इस लिस्ट में भारत और चीन समेत कुल 5 बड़े खरीदार शामिल हैं.