Russia से तेल खरीद पर 100% Tariff का खतरा, Trump के पास पहुंचा Bill, भारत के सामने नई चुनौती ?
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस-ईरान प्रतिबंध बिल पास किया है. भारत पर 100% टैरिफ अभी नहीं लगा है, लेकिन आगे ट्रंप के फैसले और नियमों पर नजर रहेगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिल कानून बनने पर ही अमेरिकी राष्ट्रपति तय हालात में टैरिफ लगा सकेंगे
अमेरिकी कदम से भारत के सामान वहां महंगे और प्रतिस्पर्धा खो सकते
रूसी कच्चे तेल में कटौती हुई तो आयात बिल बढ़ सकता
रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर 100% तक अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने की चर्चा अब एक नए पड़ाव पर पहुंच गई है. अमेरिकी House of Representatives ने रूस और ईरान से जुड़े प्रतिबंधों वाले बिल को मंजूरी दे दी है. 262-159 वोट से पास हुआ यह बिल अब राष्ट्रपति Donald Trump के पास है. हालांकि, सबसे पहले एक बात साफ कर दें...बिल पास होने का मतलब यह नहीं है कि भारत पर तुरंत 100% टैरिफ लग गया है. कानून लागू होने के बाद राष्ट्रपति के पास तय परिस्थितियों में टैरिफ लगाने की शक्ति होगी.
