India-US Trade Deal: डील लगभग फाइनल, अक्टूबर में फिर भारत आएंगे मार्को रूबियो, सर्जियो गोर ने दिया बड़ा अपडेट
भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब अंतिम दौर में है. सर्जियो गोर के अनुसार बड़े मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, जबकि अक्टूबर में मार्को रूबियो फिर भारत आ सकते हैं.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ज्यादातर बड़े मुद्दों पर सहमति बन चुकी है
अब कानूनी और तकनीकी भाषा को अंतिम रूप देने पर काम है
दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर करीब 240 अरब डॉलर पहुंचा
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में चल रही ट्रेड डील अब अंतिम चरण में पहुंचती नजर आ रही है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने व्यापार समझौते को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उनके मुताबिक, दोनों देशों के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के ज्यादातर हिस्सों पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति बन चुकी है. अब बातचीत मुख्य रूप से कानूनी और तकनीकी भाषा से जुड़े पहलुओं को अंतिम रूप देने पर केंद्रित है. गोर के इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द ही कोई बड़ी घोषणा हो सकती है. हालांकि, अभी डील पर औपचारिक मुहर लगने की तारीख सामने नहीं आई है.
