भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान, बातचीत ‘प्लेटो’ पर पहुंची, अब आगे बढ़ना मुश्किल
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत अहम मोड़ पर पहुंच गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दोनों पक्षों के लिए अब आगे रियायत देना मुश्किल है. हालांकि, समझौते की गुंजाइश होने पर बातचीत जारी रहेगी.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत ‘प्लेटो’ पर
आगे रियायत देना दोनों पक्षों के लिए मुश्किल
अमेरिका व्यापार घाटा कम करना चाहता है
भारत-EU डील से बढ़ेंगे एक्सपोर्ट और रोजगार
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर चल रही बातचीत अहम मोड़ पर पहुंच गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत फिलहाल ऐसे मुकाम पर पहुंच गई है, जहां आगे किसी भी तरह की रियायत देना या लेना दोनों पक्षों के लिए काफी मुश्किल हो सकता है. मुंबई में आयोजित म्यूनिख लीडर्स बैठक में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत अभी जारी है और दोनों पक्ष इस पर गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों देश एक ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां इसके आगे बढ़ने के लिए बहुत ज्यादा गुंजाइश नहीं बची है. हालांकि, अगर किसी मुद्दे पर समझौते की थोड़ी भी जगह होगी तो दोनों पक्ष उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
