शेयर बाजार में ‘देसी दम’! Mutual Fund और छोटे निवेशकों का दबदबा
अगस्त 2026 की रिपोर्ट में जानें कैसे डीएमएफ, एसआईपी और छोटे निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में घरेलू पकड़ मजबूत की और एफपीआई पर बढ़त भी बनाई.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
Q1FY27 में घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने ₹1.42 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश किया
म्यूचुअल फंड में लगातार 21वीं तिमाही नेट इनफ्लो देखने को मिला
SIP के जरिए हर महीने औसतन ₹31,283 करोड़ का निवेश
NSE की कंपनियों में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी बढ़कर 11.6% हुई
भारतीय शेयर बाजार में घरेलू निवेशकों की ताकत लगातार बढ़ रही है. अगस्त यानी आजादी के महीने में बाजार की यह तस्वीर काफी अहम है, क्योंकि अब भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों के साथ-साथ घरेलू निवेशकों की भूमिका भी लगातार मजबूत हो रही है. म्यूचुअल फंड और आम निवेशकों की हिस्सेदारी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. सबसे खास बात यह है कि Domestic Mutual Funds यानी DMF की बाजार में हिस्सेदारी लगातार 12वीं तिमाही में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है. जून 2026 तक NSE में लिस्टेड कंपनियों में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 11.6% हो गई. यानी घरेलू म्यूचुअल फंड अब भारतीय शेयर बाजार में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ी ताकत बन चुके हैं.
