रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर! रेलवे के बड़े सुधारों से सफर होगा आसान, माल ढुलाई भी होगी तेज
भारतीय रेलवे ने 52 सुधारों के प्लान में ठेकेदार नियम सख्त किए, फ्लाई ऐश की कंटेनर ढुलाई शुरू की और जमीन प्रक्रिया तेज करने का दावा किया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
रेलवे ने 52 बड़े सुधार लागू करने की तैयारी शुरू की
माल ढुलाई होगी तेज, ट्रेनों के संचालन में सुधार आएगा
ठेकेदारों के लिए नियम सख्त, कंटेनर ट्रेनों के लिए नियम आसान
भारतीय रेलवे ने यात्रियों और उद्योगों दोनों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई बड़े सुधारों का ऐलान किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बताया कि रेलवे इस साल 52 बड़े सुधार लागू करने की योजना पर काम कर रहा है. इन बदलावों का मकसद रेलवे परियोजनाओं को समय पर पूरा करना, माल ढुलाई को तेज करना और रेलवे सेवाओं को अधिक आधुनिक बनाना है.रेल मंत्रालय का मानना है कि इन सुधारों का फायदा सीधे तौर पर यात्रियों को भी मिलेगा. जब रेलवे परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी और मालगाड़ियों का संचालन बेहतर होगा, तो यात्री ट्रेनों के संचालन पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.
