Rupee VS Dollar : डॉलर और यूरो से आगे रुपया, भारत की करेंसी का दबदबा बढ़ा
भारत में चलन में 176 अरब नोट हैं. डिजिटल भुगतान तेज होने के बाद भी नकदी की मांग बनी है. आरबीआई के ताजा आंकड़े दिखाते हैं कि नोटों की गिनती में रुपया डॉलर और यूरो से आगे है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
रुपये के नोटों की संख्या डॉलर से करीब 3 गुना ज्यादा है
भारत में 176 अरब रुपये के नोट चलन में हैं
RBI हर साल करीब 28-30 अरब नए नोट छापता है
Rupee : अमेरिकी डॉलर को दुनिया की सबसे ताकतवर और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली करेंसी माना जाता है. ग्लोबल ट्रेड से लेकर विदेशी मुद्रा बाजार तक डॉलर की मजबूत पकड़ है. यूरो भी दुनिया की प्रमुख करेंसी में शामिल है. लेकिन अगर बात सिर्फ नोटों की संख्या यानी Currency in Circulation की करें, तो भारतीय रुपया इन दोनों से काफी आगे है. RBI के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू के मुताबिक, भारत में चलन में मौजूद रुपये के नोटों की संख्या अमेरिकी डॉलर के नोटों से करीब तीन गुना और यूरो के नोटों से लगभग छह गुना ज्यादा है. यह आंकड़ा इसलिए भी खास है क्योंकि डिजिटल पेमेंट के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद भारत में नकदी की मांग लगातार बनी हुई है.
