IndiGo की फ्लाइट्स 10,000 रुपये तक महंगी, घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर देना होगा ज्यादा फ्यूल चार्ज
इंडिगो एयरलाइंस ने विमान ईंधन (ATF) के दाम बढ़ने के कारण अपनी घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है. पिछले एक दशक में ATF की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. ये बढ़ोतरी 6 अक्टूबर 2026 से होने वाली सभी नई बुकिंग पर लागू होगी।
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
इंडिगो ने सभी तरह की फ्लाइट्स पर फ्यूल चार्ज बढ़ाया
नई दरें 6 अक्टूबर से लागू होंगी
फ्यूल चार्ज में 375 रुपये से 10,000 रुपये तक बढ़ोतरी
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अब अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने जा रही है. कंपनी ने 5 अक्टूबर को जारी बयान में बताया कि विमान ईंधन यानी ATF की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा.
