Personal Finance: पाना है जबरदस्त ब्याज तो 31 मार्च से पहले MSSC में कर लें निवेश, महिलाओं के लिए है ये स्कीम

Mahila Samman Savings Certificate: पर्सनल फाइनेंस (Personal Finance) की इस सीरीज में हम आपको महिलाओं के लिए छोटी अवधि में बेहतर रिटर्न देने वाली इस योजना के बारे में बता रहे हैं. इस योजना पर 7.5 फीसदी ब्याज तय किया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

Mahila Samman Savings Certificate: महिलाओं के लिए भारत सरकार की महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate - MSSC) अब 31 मार्च को बंद होने वाली है. उससे पहले इस योजना से जुड़कर एफडी से भी शानदार ब्याज का लाभ महिलाएं उठा सकती हैं. भारत सरकार ने बजट 2023-24 में महिलाओं की छोटी बचत के लिए इस योजना को शुरू किया था.