लॉन्च से पहले ही लीक हो गए iphone 16 के स्पेक्स और प्राइस, इतना सस्ता मिलेगा लेटेस्ट मॉडल
iphone 16 Specs & Price: लॉन्च इवेंट से पहले ही iPhone 16 की कीमतें बाजार में चल रही है. Apple हब के मुताबिक, iPhone 16 की कीमत $799 (लगभग 67100 रुपये) से शुरू होने की संभावना है,
ADVERTISEMENT

iPhone 16
iphone 16 Specs & Price: आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल आज अपने नई सीरीज iPhone 16 को लॉन्च करने वाली है. 9 सितंबर यानी आज शाम कंपनी इसे वैश्विक स्तर पर लॉन्च करेगी. वैसे लॉन्च होने से पहले ही iPhone 16 के स्पेक्स के बारे में अफवाहें चल रही हैं. हालांकि Apple ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. लीक हुई रिपोर्टों के मुताबिक, एप्पल iPhone 16 को भी चार डिवाइसों iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro और 16 Pro Max के लाइन-अप में लाकर अपनी परंपराओं का पालन करेगा. आइए आपको बताते हैं iPhone 16 में क्या हो सकता है खास?
