iPhone 17 पर बड़ी डील! ₹82,900 वाला फोन ₹53,817 में खरीदने का मौका, जानिए पूरा गणित

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 256जीबी पर सीधा डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज मिलाकर कीमत काफी घट सकती है. पूरा फायदा पाने से पहले कार्ड और पुराने फोन की शर्तें जांच लें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

फ्लिपकार्ट पर 82,900 रुपये का iPhone 17 53,817 रुपये में

4,833 रुपये के बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत

iPhone 13 के एक्सचेंज पर 22,250 रुपये तक की वैल्यू

9 सितंबर को नया iPhone लॉन्च होगा

Apple का नया iPhone लॉन्च होने से पहले कंपनी के मौजूदा मॉडल पर बड़ी डील देखने को मिल रही है. 256GB वाला iPhone 17, जिसे भारत में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, फ्लिपकार्ट पर कुछ ऑफर्स को मिलाकर ₹53,817 की इफेक्टिव प्राइस में खरीदा जा सकता है. हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है. ₹53,817 फोन की सीधी बिक्री कीमत नहीं है. यह कीमत डिस्काउंट, बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज को जोड़ने के बाद बनती है. यानी हर ग्राहक को iPhone 17 इसी कीमत पर मिलेगा, यह जरूरी नहीं है.