BIZ DEAL : iPhone पर बंपर बचत का मौका, 17e से 17 Pro तक मिल रही हजारों रुपये की छूट, जानें कौन-सी डील आपके लिए बेहतर
नया आईफोन लेने का सोच रहे हैं तो 17e, 17 Pro और एयरटेल वाला ऑफर जरूर देखें. सही कार्ड, एक्सचेंज और शर्तें मिलने पर हजारों रुपये की बचत हो सकती है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
हर ग्राहक की बचत कार्ड, एक्सचेंज और पात्रता पर अलग निर्भर करेगी
करीब 55 हजार बजट वालों को 24 महीने की आसान किस्त सुविधा
प्रो मॉडल में सबसे बड़ा फायदा पुराने आईफोन के एक्सचेंज से बनता
BIZ Deal : अगर आप नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और बजट को लेकर थोड़ा सोच-विचार कर रहे हैं, तो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चल रहे मौजूदा ऑफर्स आपके लिए राहत लेकर आ सकते हैं. iPhone 17e से लेकर iPhone 17 Pro तक पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा मिल रहा है. कुछ मामलों में इन ऑफर्स को मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो सकती है. हालांकि, यहां यह समझना जरूरी है कि हर ग्राहक को एक जैसी बचत नहीं मिलेगी. बैंक डिस्काउंट के लिए संबंधित कार्ड की जरूरत हो सकती है, जबकि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन के मॉडल, उसकी स्थिति और पात्रता पर निर्भर करेगा.
