iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple Store के बाहर रात से लगी लंबी कतारें, पूरी डिटेल
भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के स्टोर्स पर लंबी लाइनें दिखीं. जानें नए फीचर, कीमत और ग्राहकों में दिखा त्योहार जैसा उत्साह.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मुंबई में कुछ ग्राहक गुरुवार रात 10 बजे से इंतजार करते रहे
नाशिक से आए हितेश को सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला
बेंगलुरु के खरीदारों ने नए मॉडल को त्योहार जैसा लॉन्च बताया
Apple के iPhone का क्रेज भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है. कंपनी जैसे ही अपने iPhone का नया मॉडल लॉन्च करती है, इसे खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. हाल ही में Apple ने iPhone 18 सीरीज के अलग-अलग मॉडल लॉन्च किए थे. अब शुक्रवार, 18 September से भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू हो गई है.
