iPhone Duo भारत में अमेरिका से 1 लाख महंगा क्यों है ? जानिए इसकी पूरी गणित
भारत में लॉन्च हुए Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की कीमत को लेकर चर्चा जोरों पर है. जानें क्यों यह अमेरिका के मुकाबले भारत में 1 लाख रुपए से अधिक महंगा बिक रहा है और इसके पीछे टैक्स व इंपोर्ट ड्यूटी का क्या गणित है.
ADVERTISEMENT

भारत में महंगा और अमेरिका में सस्ता क्यों पड़ रहा फोल्डेबल आईफोन ?
iPhone Duo News: Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसकी कीमत ने भारतीय ग्राहकों को चौंका दिया है. जहां अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर (लगभग 1.90 लाख रुपए) रखी गई है, वहीं भारत में इसके 256 GB मॉडल की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपए है.
