iPhone Duo vs Galaxy Z Fold8: Apple ने मारी फोल्डेबल सेगमेंट में एंट्री, Samsung से कितना अलग है नया iPhone?
Apple ने iPhone Duo के साथ फोल्डेबल बाजार में एंट्री कर ली है. आज जानिए Galaxy Z Fold8 के मुकाबले डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, वजन और कीमत में असली फर्क कितना है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च
iPhone Duo की कीमत ₹2,99,900 से
Samsung Fold8 ₹1,19,901 तक सस्ता
क्या Duo प्रीमियम कीमत सही ठहराएगा?
एप्पल ने आखिरकार फोल्डेबल फोन की दुनिया में कदम रख दिया है. कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि इसकी एंट्री ऐसे समय हुई है, जब एप्पल में बड़ा बदलाव हुआ है. 1 सितंबर 2026 को John Ternus ने एप्पल CEO के तौर पर टिम कुक की जगह ली और कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर दिया. एप्पल iPhone Duo को अब तक के iPhone में सबसे बड़े बदलावों में से एक बता रही है. लेकिन फोल्डेबल फोन के बाजार में एप्पल को सैमसंग से सीधी टक्कर मिलेगी. सैमसंग कई सालों से फोल्ड सीरीज पर काम कर रहा है और उसका नया ग्लेक्सी Z Fold 8 भी इसी बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है.
