IPO में निवेश से पहले इन 10 बातों की जरूर करें जांच, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
IPO में पैसा लगाने से पहले कंपनी का कारोबार, डीआरएचपी, कर्ज, वैल्यूएशन, प्रमोटर रिकॉर्ड और जोखिम जरूर समझें. सही जांच आपको आसानी से बड़े नुकसान से बचा सकती है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
हाल के कई इश्यू में निवेशकों को 50% तक भारी नुकसान हुआ
सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम देखकर फैसला लेना जोखिम बढ़ा सकता है
डीआरएचपी से कारोबार, जोखिम और प्रमोटर की अहम जानकारी मिलती है
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय शेयर बाजार में IPO यानी Initial Public Offering को लेकर निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ा है. कई कंपनियों के IPO ने लिस्टिंग के पहले ही दिन निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. लेकिन हर IPO ऐसा नहीं होता. हाल के समय में कई ऐसे भी इश्यू देखने को मिले, जिनमें निवेश करने वाले लोगों को लिस्टिंग के बाद भारी नुकसान उठाना पड़ा. कुछ शेयर तो अपने इश्यू प्राइस से 50% से 70% तक नीचे कारोबार करने लगे.
